खास खबरें
नशा मुक्त युवा से विकसित भारत: 100 सप्ताह के अभियान के तहत देश भर में राष्ट्रव्यापी संकल्प समारोह आयोजित
विकसित भारत के लिए ‘नशा मुक्त युवा – 100 सप्ताह नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत आज देशभर में युवाओं को बड़े पैमाने पर एकजुट करने के प्रयास देखने को मिलेंगे। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने कहा कि देश भर में 1,067 स्थानों पर ‘राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। मंत्रालय […]
1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
सरकार ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। घरेलू LPG उपभोक्ताओं को लागू सब्सिडी के साथ रियायती खुदरा बिक्री मूल्य पर रीफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा करना होगा। बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यह सुनिश्चित करता है कि […]
रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 20वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी संगठनों में नवनियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कौशल और अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार काम […]
ग्रामीण युवाओं के लिए 34 हजार युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
ग्रामीण युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास मंत्रालय अगले महीने से दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना 2.0 के तहत करीब 34 हजार ग्रामीण युवाओं के प्रशिक्षण की शुरुआत करेगा। यह प्रशिक्षण अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण बैच शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा पहले चरण […]
पराली जलाने पर सख्ती: 15 महीने के लिए ‘रेड कैटेगरी’ में दर्ज होगी खेत की जमीन, जुर्माना भी रहेगा बरकरार
पर्यावरण मंत्रालय ने दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नए मसौदा नियमों का प्रस्ताव पेश किया है। नए प्रस्ताव के अनुसार, जिस खेत में पराली जलाने की घटना दर्ज की जाएगी, उस भूमि को घटना की तारीख से 15 महीने के लिए ‘खतरनाक […]
थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी भंडारण सीमा 15 से बढ़ाकर 30 दिन की गई
सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी की स्टॉक रखने की सीमा 15 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दी है। हालांकि, 15 दिन की मौजूदा सीमा से अधिक रखी जाने वाली चीनी की मात्रा केवल एडवांस ऑथराइजेशन योजना और टैरिफ रेट कोटा के तहत आयात की गई चीनी से ही पूरी करनी होगी। उपभोक्ता […]
एचएएल ने वायुसेना को तेजस, एचटीटी-40 विमान सौंपे
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने आज बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना को हल्के लड़ाकू विमान तेजस के अंतिम परिचालन मंजूरी (FOC) वाले ट्विन-सीटर ट्रेनर और एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर विमान सौंपे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। एचएएल ने भारतीय वायुसेना को तेजस के दो FOC ट्विन-सीटर ट्रेनर विमान सौंपे। इसके […]
प्रोजेक्ट चीता को मिली बड़ी सफलता: मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में मादा चीता ‘KGP12’ ने 4 शावकों को दिया जन्म
भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ सामने आया है। मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता ‘KGP12’ ने चार शावकों को जन्म दिया है। यह खुशखबरी प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के ठीक एक दिन बाद आई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री […]
मुकुटबन से गड़चांदूर के बीच बनेगी 38 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन, 493 करोड़ रुपये मंजूर
भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के तहत मुकुटबन (आदिलाबाद) और गड़चांदूर के बीच लगभग 38 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के निर्माण के लिए 493 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस नई रेल लाइन से एक छोटा और अधिक कुशल रेल मार्ग मिलेगा, जिससे यात्रा की दूरी, […]
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भूटान में किया अंतर्राष्ट्रीय UPI के दूसरे चरण का शुभारंभ; 54 ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक वाहन भी सौंपे
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और विदेश मंत्री डी.एन. ढुंगयेल के साथ भारत आने वाले भूटानी नागरिकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय UPI के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। थिमफू की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भूटान में UPI […]